Ro no D15139/23

प्रदेश का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार रवि भवन 1 बजे तक बंद रहा पहलगाम आतंकी हमले में शहीद व्यापारी दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि

रायपुर

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि, रवि भवन परिसर पूर्णतः बंद रहा

श्रद्धांजलि सभा में परिवारजन एवं सम्मानित व्यापारीगणों की भावपूर्ण उपस्थिति, सरकार से ठोस मांग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में रायपुर के युवा व्यापारी श्री दिनेश मीरानिया (अग्रवाल) सहित अनेक निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या के विरोध में, रवि भवन व्यापारी संघ, रायपुर के आह्वान पर 28 अप्रैल 2025, सोमवार को दोपहर 1 बजे तक रवि भवन परिसर की समस्त दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे गए।

व्यापारी बंधुओं ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोपहर 1 बजे रवि भवन ऑडिटोरियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत दिनेश मीरानिया जी के परिवारजन भी उपस्थित रहे।
सभा में रायपुर शहर के अनेक सम्मानित व्यापारीगण, वरिष्ठ सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन प्रतिनिधि सम्मिलित हुए और सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं ने इस भीषण आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब आतंकवादियों के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही का समय आ गया है।
रवि भवन व्यापारी संघ और समस्त व्यापारी बंधुओं ने भारत सरकार से निम्नलिखित मांगें कीं:

हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को शहीद का दर्जा दिया जाए।

मृतकों के परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

पीड़ित परिवारों के योग्य सदस्यों को शीघ्रता से शासकीय सेवा (सरकारी नौकरी) प्रदान की जाए।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए दोषियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया जाए।

सभा में सभी ने एक स्वर में कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हुए इस नृशंस हमले का बदला लिया जाना अनिवार्य है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस अवसर पर दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिवारजनों को धैर्य व शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक प्रार्थना भी की गई।

रवि भवन व्यापारी संघ ने सभी व्यापारी बंधुओं के इस स्वस्फूर्त समर्थन और एकजुटता के लिए हृदय से आभार प्रकट किया है।

– रवि भवन व्यापारी संघ, रायपुर

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात