Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असर, आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

पोल्ट्री फॉर्म की बदबू से ग्रामवासियों को मिला निजात, एसडीएम ने कार्रवाई की
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति ग्रामवासियों ने जताया आभार

रायपुर 28 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की ओर से आमजनों की समस्या का निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में आमजनों की समस्या को जाना गया और दूसरे चरण में उनका निराकरण तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिलेवासियों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

आरंग ब्लॉक के ग्राम कुटेसर के ग्रामवासियों ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया था कि ग्राम में स्थित एक निजी पोल्ट्री फार्म के बदबू से सभी लोग परेशान है। पशु चिकित्सा सेवायें विभाग को यह शिकायत मिलते ही संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें विभाग, डॉ. शंकर लाल उइके ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि पोल्ट्री फार्म के संचालक द्वारा पोल्ट्री अपशिष्ट खुले में रख दिया जाता है। इस पर विभाग की ओर से एसडीएम आरंग को पत्र लिखकर अवगत कराया कि ग्राम कुटेशर में पोल्ट्री फार्म संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है।

आरंग एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा को शिकायत मिलते ही उन्होंने संबंधित पोल्ट्री फार्म के संचालक को नोटिस जारी किया। नोटिस प्राप्त होने के बाद संचालक ने अपशिष्ट पदार्थाें को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत हमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और हमारी समस्या का समाधान किया गया।

  • Related Posts

    कृषि महाविद्यालय कुरूद की छात्रा नियति साहू की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

    युवा लेखिका की रचनात्मक उपलब्धि पर कृषि महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण, कलेक्टर ने की सराहना   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद की द्वितीय वर्ष…

    Read more

    सेवा सेतु अभियान : ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर*   *अमाडांड में 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा, आवास पूर्ण करने वाले परिवारों को सौंपी गई प्रतीकात्मक…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?