Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग़  एक साल की पदावनति की सजा: विवादों में घिरे टीआई कलीम खान को विभागीय जांच के बाद एसआई बनाया गया

 0मनीषा नगारची

0 चार साल पुराने केस में आरोपी से पैसे मांगने के आरोप में विभागीय कार्रवाई

0 कोरोना काल में पैरोल पर छूटे आरोपी की पत्नी की शिकायत पर टूटी वर्दी की प्रतिष्ठा

तीन जिलों से 82 लाख की ठगी, जांच में दोषी पाए गए ‘आउट ऑफ टर्म’ प्रमोटेड अफसर

बिलासपुर। मई ६, २०२५

राज्य पुलिस सेवा के सबसे विवादित नामों में शुमार और साइबर अपराध विशेषज्ञ कहे जाने वाले टीआई कलीम खान आखिरकार विभागीय कार्रवाई की चपेट में आ ही गए। चार साल पुराने एक ठगी मामले में आरोपी से कथित रूप से रुपये मांगने के आरोप में जांच पूरी होने पर बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने उन्हें निरीक्षक पद से पदावनत करते हुए एक वर्ष के लिए उप निरीक्षक बना दिया है। वर्तमान में वे अंबिकापुर साइबर सेल में पदस्थ हैं।

दिल्ली में गिरफ्तारी, बिलासपुर में बवाल
वर्ष 2020 में कोनी थाना क्षेत्र में तीन जिलों के अभिभावकों से मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 82 लाख रुपये की ठगी हुई थी। टीआई कलीम खान उस समय बिलासपुर में पदस्थ थे और उन्होंने दिल्ली जाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया कि खान ने केस को कमजोर करने और जमानत दिलाने के बदले पैसों की मांग की।

तीन एसपी, पांच साल, एक फैसला
शिकायत पहले एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल में हुई, जांच एसपी दीपक झा ने करवाई, फिर विभागीय कार्रवाई एसपी पारुल माथुर ने आरंभ की। यह मामला संतोष सिंह और रजनेश सिंह जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यकाल में भी जांच के दायरे में बना रहा। आखिरकार, आईजी ने कार्रवाई कर कलीम खान को डिमोट कर दिया।

‘आउट ऑफ टर्न’ प्रमोशन से सीधे विभागीय दंड
पूर्व में रायपुर में एक चर्चित केस की गिरफ्तारी के बाद कलीम खान को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन मिला था। यह पहला मामला था जब मैदानी क्षेत्र के प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन दिया गया। लेकिन अब वही अधिकारी विभागीय अनुशासन के तहत दंडित हुआ है।

विवादों से पुराना नाता
बिलासपुर जिले में चकरभाठा, कोतवाली, सिविल लाइन और साइबर सेल जैसे थानों में सेवाएं दे चुके खान की छवि एक ‘तेज तर्रार पर विवादित’ अधिकारी की रही है। उन्होंने कई हाईप्रोफाइल केस हल किए, जिनमें विराट अपहरण कांड शामिल रहा। लेकिन विधायक शैलेश पांडे से टकराव और कार्रवाई के तौर-तरीकों को लेकर वे कई बार विवादों में रहे।

फरार आरोपी और अधूरी न्यायिक प्रक्रिया
जिस आरोपी की गिरफ्तारी में कलीम खान ने अपनी टीम के साथ दिल्ली तक अभियान चलाया था, वह कोरोना काल में पैरोल पर छूटकर अब तक फरार है। लेकिन उसकी पत्नी की शिकायत ने जांच को उस मोड़ तक पहुंचा दिया, जहाँ से वर्दी की इज्जत को गहरा झटका लगा।

साफ संदेश: देर से ही सही, लेकिन न्याय होगा
इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस महकमे ने संकेत दे दिया है कि चाहे कोई भी अधिकारी हो, यदि वह नैतिक दायित्वों से भटकेगा, तो कानून की सुई कभी न कभी उसकी ओर जरूर घूमेगी। विभागीय जांच की इस कार्रवाई ने ‘आउट ऑफ टर्म प्रमोटेड’ अफसर को ‘डिमोटेड इन डिस्ग्रेस’ बना दिया।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय रोजगार मेला 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में

    *अब तक 36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 पदों की जानकारी प्राप्त*   *10वीं-12वीं से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं स्नातकोत्तर युवाओं तक के लिए रोजगार के अवसर*  …

    Read more

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि*   *मुख्यमंत्री ने कहा- दूरस्थ अंचलों की दूरियां घटेंगी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा