Ro no D15139/23

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत

अम्बिकापुर 07 मई 2025/  जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल शिविर के सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सोमवार को औपचारिक उद्घाटन गांधी स्टेडियम परिसर के बास्केटबाल कोर्ट में किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह ने बताया कि खेल शिविर का आयोजन भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए एक पाली में प्रतिदिन प्रातः सुबह 06ः00 बजे से 08ः00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुटबॉल, हैंडबॉल, ताईक्वान्डो एवं तीरंदाजी खेलों का प्रशिक्षण शासकीय पी.जी. कॉलेज खेल मैदान पर एवं बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, व्हालीबाल, एथलेटिक्स, योगा खेलों का प्रशिक्षण गांधी स्टेडियम में संचालित होंगे। मलखंभ खेल का प्रशिक्षण बढ़नी झरिया ग्राम पंचायत में होगा। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री आलोक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिले के  अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक सहित प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका –…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार