Ro no D15139/23

प्रतिभा में निखार लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बनें सक्षम – खेल मंत्री टंक राम वर्मा

*खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने समर कैम्प का किया शुभारम्भ*

रायपुर,08 मई 2025/ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में समर कैम्प का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया। यह समर कैम्प 8 मई से 6 जून 2025 तक प्रतिदिन सुबह और शाम 2- 2 घण्टे चलेगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट एवं गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि खेल में हार और जीत दोनों होती है और जिंदगी एक खेल है इसलिए खेलना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे समर कैम्प में अपनी प्रतिभा को निखारें और बेहतर प्रदर्शन हेतु सक्षम बने। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलम्पिक में गोल्ड मैडल लाने पर 3 करोड़, सिल्वर मैडल पर 2 करोड़ एवं ब्रोज मैडल पर 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की है। खेल मंत्री ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को खेलों इंडिया के तहत फुटबाल के लिए चयनित किया गया हैं। जिले के खिलाडी फूटबाल के साथ अन्य खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

*कांक्रिट नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन*

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान सर्किट हॉउस के पीछे कांक्रिट नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजा अर्चना कर किया। यह कार्य करीब 18 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा किया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ, मुक्ताकाशी मंच पर लोकवाद्य, तबला, बांसुरी, पियानो और लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां*   रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंगीत परंपरा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

    मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई   रायपुर, 1 सितंबर 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार