Ro no D15139/23

चैतमा समाधान शिविर में 7794 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निराकरण

टी.बी. मुक्त घोषित हुईं 5 ग्राम पंचायतें

कोरबा 09 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत 08 मई 2025 को गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला भवन, चैतमा में समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन चरणों की प्रक्रिया का अंतिम चरण था, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रस्तुत किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा पटेल, चैतमा के सरपंच श्री राजलाल सिन्द्राम, सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सीमा पात्रे, सहायक नोडल अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। चैतमा क्लस्टर में प्राप्त कुल 7794 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर शासन की प्रतिबद्धता को साकार किया गया।
डॉ. पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में सुशासन तिहार को जनता और शासन के बीच सेतु बताते हुए इस पहल की सराहना की। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पात्रे ने आवेदन निराकरण की प्रक्रिया व पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।
षिविर में ग्राम पंचायत बारीउमराव, मानिकपुर, डोडकी, सपलवा एवं बडेबांका को टी.बी. मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को चार श्रम कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार सोनवानी ने समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल