Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम क्षेत्र में हुई समाधान शिविर की शुरुआत

’माहेश्वरी भवन में आयोजित समाधान शिविर में सांसद-विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल’
राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास-सांसद श्री महेश कश्यप
जनता के हित में कटिबद्धता के साथ काम कर रही सरकार -विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर, 13 मई 2025/ सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी जागरूक नागरिकों ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। सांसद ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी। सरकार इस दिशा में लगातार सार्थक प्रयास करेगी। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। सांसद श्री कश्यप मंगलवार को नगर पालिक निगम जगदलपुर के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के माहेश्वरी भवन में आयोजित समाधान शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में कटिबद्धता के साथ सजग होकर काम कर रही है। सरकार गठन होने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है। इस सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्या-मांग का निराकरण करना है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से हर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है। जो जनता का जुड़ाव इन शिविरों में होने के साथ ही उनकी व्यापक सहभागिता को दर्शाता है। विधायक श्री किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मंत्रीगण सरकार की इस सुशासन को शहर से गांव तक पहुंचाने के लिए भरी दुपहरी में गांवों में जाकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं और उनकी समस्या निदान करने सहित जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा भी ले रहे हैं। उन्होंने जगदलपुर नगर निगम में विकास कार्यों को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं के साथ ही राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण, महतारी वंदन योजनांतर्गत हितग्राहियों का चयन आदि के लिए वार्ड पार्षदों को सकारात्मक पहल किए जाने कहा। साथ ही नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आग्रह किया। आरंभ में महापौर श्री संजय पांडे ने सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता की समस्या-मांगों के निराकरण के बारे में अवगत कराया और इस दिशा में निरंतर सजग होकर पहल करने आश्वस्त किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया। वहीं 06 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 03 शिशुओं को अन्नप्रासन्न करवाया। इस मौके पर चार हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि समाधान शिविर में नगर निगम क्षेत्र के माता सन्तोषी वार्ड, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, महारानी वार्ड,पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं महेन्द्र कर्मा वार्ड सम्मिलित थे। उक्त समाधान शिविर में प्राप्त कुल 244 आवेदन पत्रों में सभी आवेदनों का निराकरण किया गया। नगर निगम क्षेत्र में कुल 3010 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें 2706 आवेदन पत्रों का निराकरण किया जा चुका है, शेष आवेदन पत्रों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लौहशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम के अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवागन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वार्ड पार्षद तथा नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?