गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के निर्देश

*अधिकारियों को एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश*

रायपुर. 14 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर एक बार फिर सख्ती दिखाई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की तत्काल कमेटी बनाकर इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर प्रमुख अभियंता ने विभागीय अधिकारियों की कमेटी बनाकर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एल.डब्ल्यू.ई. योजना के तहत निर्माणाधीन नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में गुणवत्ताहीन कार्य के संबंध में सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रमुख अभियंता को वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने कांकेर मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री संजय सूर्यवंशी और कार्यपालन अभियंता श्री के.के. सरल की दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग में किये गये कार्य की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के परीक्षण प्रयोगशाला को ले जाकर कार्य की सूक्ष्मता से जांच करने को कहा है। उन्होंने इस जांच में आवश्यकतानुसार उप अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं की सेवाएं लेने के लिए भी निर्देशित किया है। प्रमुख अभियंता ने सात दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन अनिवार्यतः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन कार्यों के जिम्मेदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विगत जनवरी में भी गुणवत्ताहीन कार्यों पर जवाबदेही तय करते हुए बीजापुर से लेकर रायपुर तक अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई थी। राज्य शासन ने गुणवत्ताहीन कार्यों पर सख्ती बरतते हुए अधिकारियों को निलंबित करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही एफआईआर तक की कार्रवाई की थी।

  • Related Posts

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

      जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद रायपुर, 13 फरवरी 2026/ वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

      उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल *मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026* *छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,