Ro no D15139/23

सेन्द्रीमुण्डा, पाकरगांव एवं सहसपुर में सुशासन शिविर का हुआ आयोजन

शालेय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
सेन्द्री मुण्डा में 12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र

जशपुरनगर 15 मई 2025/ जिले में लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं शासन के साथ जनता, जनप्रतिनिधियों के मध्य सीधे संवाद के लिए संचालित सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के 10 वें दिन कुनकुरी विकासखण्ड के सेन्द्री मुण्डा, पत्थलगांव विकासखंड के पाकर गांव, फरसाबहार विकासखंड के सहसपुर में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया।
जिसके तहत फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम सहसपुर में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत, जनप्रतिनिधि मुक्तेश्वर साय, भजन साय सहित जनपद सदस्य और क्लस्टर के सदस्य ग्रामों के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस शिविर के माध्यम से सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त 4800 आवेदनों का निराकरण विभागों द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 1600 से ज्यादा आवेदनों पर सर्वे कार्य पूर्ण किया गया है। राजस्व विभाग द्वारा 140 आवेदन नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के निराकृत किये गये। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 18 किसानों को केसीसी वितरित कराया। इस दौरान 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्वास्थ्य जाँच शिविर और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई। पंचायत द्वारा 02 हितग्राहियों को ट्राई साइकिल भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम अमित श्रीवास्तव, तहसीलदार एवं सीईओ जनपद पंचायत भी उपस्थित रहे।
इसी तरह कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम सेन्द्रीमुण्डा में आयोजित समाधान शिविर में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालेश्वर यादव, जनपद सदस्य संजय कुमार लंग, शोभा देवी, जनप्रतिनिधि उपेंद्र यादव, संतोष सहाय, उमेश यादव सहित एसडीएम नंद जी पांडे, जनपद सीईओ कुमार प्रमोद सिंह, असीम टोप्पो सहित क्लस्टर के सदस्य ग्रामों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस शिविर के माध्यम से सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त 169 आवेदनों एवं उनके निराकरण को सभी के साथ साझा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने 12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया। 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 किसानों को उन्नत किस्म के सब्जी बीज, 20 जॉब कार्ड, 10 हितग्राहियों को केसीसी सहित 05 हितग्राहियों को शौंचालयों का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इसी तरह पत्थलगांव विकासखण्ड में भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों की सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों एवं शिकायतों को निराकृत कर लोगों को इसकी जानकारी दी गयी। इस दौरान नवीन आवेदनों का भी शिविर में निराकरण किया गया।

  • Related Posts

    जशपुर की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की पहल, 14 अक्टूबर को पत्थलगांव में सेमिनार

     जशपुर 12 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन और नवगुरुकुल वर्ष 2023 से जिले की युवतियों को कौशल-आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, श्रम एवं महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

    पर्यटन स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने श्रमदान पर जोर बचे हुए आंगनबाड़ी भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव