Ro no D15139/23

ग्राम सपघरा में मिट्टी मुरूम के सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में हो रही सुविधा

ग्राम बरपानी से नोनपानी तक बना पहुंच मार्ग

जशपुरनगर 15 मई 2025/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना अंतर्गत रूरल कनेक्टिविटी के तहत विकासखण्ड दुलदुला अन्तर्गत ग्राम पंचायत सपघरा में मिट्टी मुरूम सड़क हेतु कार्य स्वीकृत हुआ। ग्राम सभा में ग्रामीणों के मांग पर अवागमन हेतु मिट्टी मुरूम सड़क लोगों के आवागमन के लिए बनाया गया है।
ग्राम पंचायत सपघरा के आश्रित ग्राम बरपानी मे वर्षा ऋतु के दौरान नोनपानी से बरपानी तक जाने वाली कच्ची सड़क मे कीचड़ हो जाता था, जिससे अवागमन मे बड़ी समस्या हो रही थी इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एजेंसी को सूचित कर सड़क निर्माण की मांग किए थे। सड़क नहीं होने से ग्रामीण लोगो को आने जाने मे समस्या होती थी। ग्रामवासीयों द्वारा पूर्व मे कई जगह पर जमीन का अधिग्रहण हो रखा था, जिसे आपसी समझाईश से छोड़ दिया गया।
स्वीकृत कार्य मनरेगा मजदूरो को रोजगार दिलाकर ग्राम पंचायत में आवागमन का साधन बन गया। मिट्टी मुरूम सड़क ग्रामीणों को अपनी फसल खेत से लेकर अपने घर तक लाने में मददगार साबित हो रहा है।
सड़क के बन जाने से ग्रामीण अब अपने ग्राम बरपानी से नोनपानी तक आसानी से पहुंच सकते है। प्रा.शाला नोनपानी एवं बरपानी में जाने वाले विद्यार्थीयों को अब बरसात में आवागमन में समस्या नहीं हो रही है। पूर्व मे वर्षा ऋतु के दौरान ग्रामीणों को समान लाने ले जाने मे काफी समस्या आती थी, वर्षा ऋतु उपरांत भी कच्ची एवं सड़क बराबर ना होने से फसल लाने एवं ले जाने में में काफी दिक्कत होती थी। सड़क निर्माण के बाद वर्षा ऋतु में भी आवागमन होता है एवं ग्रामीण अपने कृषि एवं अन्य सामग्री को बिना किसी समस्या के सड़क के माध्यम से ला सकते है।

  • Related Posts

    सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से लकवा पीड़ितों को मिला सहारा, गुलो बाई और शिवचरण मिंज को प्रदान की गई व्हीलचेयर

    व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ दोनों बुजुर्गों को मिली राहत, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार बगिया कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों की उम्मीद का केंद्र, रोजाना समस्याएं लेकर…

    Read more

    हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन सुरक्षा को लेकर वन विभाग सक्रिय, ग्रामीणों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील

    जशपुरनगर 13 अक्टूबर 2026/ जशपुर वन मंडल द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर सतर्कता और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव