Ro no D15139/23

दुग्ध उत्पादकों को 10 दिनों में होगा भुगतान, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिये निर्देश

जिले की 60 समितियों में लगेंगे माईक्रो एटीएम

धमतरी 15 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले में पशुपालन को लाभ का व्यावसाय बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री मिश्रा ने दुग्ध सहकारी समिति एवं जिले में समितियों द्वारा किये जा रहे संकलन की समीक्षा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि दुग्ध का भुगतान 10 दिनों में किसी भी परिस्थिति में किया जाये और यह भुगतान सीधे उनके खातों में किया जाये। दुग्ध उत्पादकों की सुविधा हेतु जिले की 60 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होंने विकासखंडवर दुग्ध संकलन की जानकारी लेते हुए संकलन की मात्रा कम होने के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि भुगतान देर से होने के कारण दुग्ध बेचने वाले किसान रूचि नहीं लेते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए कलेक्टर ने समिति सचिव और एबीएफओ को पशुपालकों से चर्चा करने कहा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने समिति सचिवों से सीधे शब्दों में कहा कि समिति सचिव गांव में दुग्ध विक्रताओं से चर्चा कर उन्हें समितियों में दुग्ध विक्रय करने हेतु प्रेरित करें। किसी भी दुग्ध संग्रहण केन्द्र में एक दिन में 100 लीटर से कम दुग्ध की खरीदी होने पर समिति सचिव की जिम्मेदारी तय होगी। कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के एबीएफओ से कहा कि इस कार्य में पंचायत सचिवों का सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने जिन स्थानों पर दुग्ध का संग्रहण किया जायेगा, वहां बोर्ड में संग्रहण का समय प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश भी दिए। उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित किया की दुग्ध खरीदी की रिपोर्टिग प्रतिदिन समय पर करें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने दुग्ध उत्पादकों के लंबे समय से लंबित भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने समितियों को प्राप्त हो जाने पर भी दुग्ध संग्राहकों को भुगतान नहीं किए जाने का कारण पूछा। कलेक्टर ने भुगतान नहीं होने के कारण बंद हो रही समितियों के सचिवों को कार्यमुक्त करने को भी कहा। उन्हांने भुगतान प्राप्ति के बाद भी राशि को स्वयं के पास रखने और दुग्ध उत्पादकों को भुगतान नहीं करने वाले सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक श्री तयाल और ऑपरेशन हेड श्री एल.एन.एक्का, उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ.एम.एस.बघेल सहित 50 से अधिक दुग्ध उत्पादक समितियों के सचिव और विभागीय सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांवों की जरूरत के अनुरूप बने विकास की ठोस कार्ययोजना, गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों पर हो जोर : आयुक्त सिन्हा

    कुरूद की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, बालिका शौचालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण   युक्तधारा, सिक्योर एवं क्लार्ट पोर्टल के माध्यम से कार्यों की योजना, स्वीकृति…

    Read more

    धमतरी में ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026’ का आगाज

    प्रदेशभर के क्रिएटर्स ने जाना जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैभव   धमतरी, 5 सितंबर 2026। धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और साहसिक पर्यटन की…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग