Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश हो रहा है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वर्ष-2028 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए तैयारी करें, न रहे कोई कमी

रोईंग चैम्पियनशिप के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने दिए निर्देश

मध्यप्रदेश में अक्टूबर में होगी एशियन रोइंग चैम्पियनशिप

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में आगे लाने के लिए सरकार कटिबद्ध होकर प्रयासरत है। खेल और खिलाड़ियों के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कराने केंद्र सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्ष-2028 में जनवरी से मार्च के दौरान राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय रहते राष्ट्रीय खेल आयोजन की सभी तैयारियों को अंजाम दें। राष्ट्रीय खेल का मध्यप्रदेश में आयोजन सरकार के लिए गौरव का विषय है। इसकी तैयारियों में कोई कमी न रहे। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल पर्यटन को प्रोत्साहन किया जा रहा है। भोपाल आने वाले लोगों को यहां के छोटे और बड़े तालाब में जल क्रीड़ाओं का प्राकृतिक एवं वास्तविक आनंद प्रदान करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं और व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 14 से 19 अक्टूबर 2025 के दौरान एशियन रोईंग चैम्पियनशिप का आयोजन होना है। यह आयोजन भोपाल के खानूगांव स्थित वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में होगा। इसमें 22 से ज्यादा देशों के लगभग 450 खिलाड़ी, 100 टेक्निकल ऑफिशियल और 12 ज्यूरी मेम्बर्स सहित बड़ी संख्या में वॉटर स्पोर्टस में रूचि रखने वाले भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एशियन रोईंग चैम्पियनशिप के लिये तय आयोजन स्थल खानूगांव वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर को अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार सर्वसुविधायुक्त बनाया जाए। इससे भोपाल तालाब की ब्रांडिंग के साथ देश में ओलम्पिक-2036 में वॉटर स्पोर्ट्स के आयोजन के लिये भोपाल शहर प्रबल दावेदार भी बनेगा। साथ ही मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स, मध्यप्रदेश टूरिज्म एवं स्थानीय व्यापार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 से 19 अक्टूबर को होने वाली एशियन रोईंग चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां अभी से प्रारंभ कर लें। स्थल का सौन्दर्यीकरण और समतलीकरण इत्यादि कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मलखम्भ को बढ़ावा देने के लिये अन्य देशों में इसका डेमो प्रदर्शन किया जाये। खेलो एमपी गेम्स में रस्साकशी, तीरंदाजी- इंडियन स्टाईल, शूटिंग बॉल एवं पिट्ठू जैसे पारम्परिक खेलों का समावेश भी किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग के अधिकारी स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर प्रदेश में विभिन्न खेल प्रतिभाओं को निखारें। उन्होंने कहा कि खेलों को स्कूल/कॉलेज के पाठ्यकम्रम का हिस्सा बनायें। इसके लिये महाविद्यालय स्तर पर अलग से खेल संकाय बनाने के प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये ओंकारेश्वर और पचमढ़ी में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किये जायें। भोपाल के बड़े और छोटे तालाब की तरह अन्य जल खेल गतिविधियों के लिए जल स्थल चयनित किये जायें। इससे जल पर्यटन और इस क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….