नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उलानबटोर ओपन 2025 में तीसरी रैंकिंग सीरीज में अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए पहलवानों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, “हमारी नारी शक्ति ने रैंकिंग सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिससे यह उपलब्धि और भी स्मरणीय बन गई है। यह खेल प्रदर्शन कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगा।”
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा:
“खेलों में भारत की उपलब्धियाँ जारी हैं! उलानबटोर ओपन 2025 में तीसरी रैंकिंग सीरीज में अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए हमारे पहलवानों को बधाई, जिसमें 6 स्वर्ण सहित 21 पदक शामिल हैं। हमारी नारी शक्ति ने रैंकिंग सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जिससे यह उपलब्धि और भी स्मरणीय बन गई है। यह खेल प्रदर्शन कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगा।”
बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी
पेरिस, फ्रांस, 01 Oct 2026 – “एफिल टावर पर हमारे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से सम्बन्धित आधिकारिक जाँच के निष्कर्ष सामने आने के बाद, बी.ए.पी.एस. सबसे पहले इस मुलाकात से जुड़ी…
Read more






