Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 से संबंधित ताजा जानकारी की बढ़ती मांग से अधिकारियों को तैयार करने के लिए कार्यशाला का आयोजन

विभिन्न मंत्रालयो और संस्थानों के 400 से अधिक प्रतिभागी कार्यशाला में सम्मिलित हुए
नई दिल्ली । आयुष मंत्रालय ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर कल 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के लिए निर्बाध समन्वय और व्यापक पहुंच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में एक उच्च स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया। विभिन्न सरकारी विभागों के 400 से अधिक प्रतिभागी इसमें सम्मिलित हुए। इस सत्र का उद्देश्य भव्य योग दिवस समारोहों के संबंध में समय पर, प्रामाणिक ताजा जानकारी की बढ़ती मांग को संबोधित करना था क्योंकि इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग को वैश्विक मान्यता दिए जाने के बाद से ऐतिहासिक दस वर्ष की यात्रा का प्रतीक है।
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के 400 से अधिक प्रतिनिधि इसमें सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम ने इस वर्ष के उत्सव की विषय वस्तु: “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के प्रति केंद्र सरकार की एकीकृत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री सी. सेंथिल राजन और आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मोनालिसा दाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और परिचर्चाओं का संचालन किया, तथा मीडिया रणनीति की रूपरेखा तैयार की।
आयुष सचिव वैद्य कोटेचा ने अपने आरंभिक भाषण में प्रधानमंत्री के व्यापक दृष्टिकोण और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बढ़ती वैश्विक और राष्ट्रीय प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा: “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब कैलेंडर पर सिर्फ एक तारीख नहीं रह गया है – यह कल्याण, एकता और सद्भाव के लिए एक दशक से संचालित राष्ट्रीय आंदोलन है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025, देश के हर कोने में रहने वाले हर नागरिक को कल्याण के इस साझा उत्सव से जोड़ने का हमारा अवसर है। सरकार के समग्र दृष्टिकोण और एकीकृत मीडिया पहुंच के साथ, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि देश के प्रत्येक नागरिक की इस वैश्विक कार्यक्रम तक पहुंच हो।” उन्होंने आगे बताया कि योग सार्वजनिक स्वास्थ्य परिवर्तन और सांस्कृतिक कूटनीति दोनों का एक माध्यम बन गया है, जिसने भारत को निवारक स्वास्थ्य सेवा और समग्र कल्याण में एक वैश्विक अग्रणी देश के रूप में स्थापित किया है।
श्री सी. सेंथिल राजन ने सत्र को संबोधित करते हुए, विभिन्न मंचों पर मीडिया कन्वर्जेंस के महत्व और जानकारी देने, नागरिक जुड़ाव और दृश्य सामग्री की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने की क्षमता पर विचार व्यक्त किए। सुश्री मोनालिसा दाश ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदेश को बढ़ाने में समन्वित योजना और रचनात्मकता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला ने अंतर-मंत्रालयी पहलों की प्रगति की समीक्षा करने, पहुंच रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने और 21 जून तक एक समन्वित राष्ट्रव्यापी अभियान सुनिश्चित करने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य किया। योग संदेश और गतिविधियाँ डिजिटल और जमीनी स्तर के दोनों चैनलों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों, शहरी इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों और वंचित समुदायों तक पहुँचा कर अंतिम छोर तक संपर्कता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में अब कुछ ही सप्ताह शेष रह गए हैं, और योग के ऐतिहासिक, सम्मिलित और प्रभावशाली उत्सव के लिए सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। योग भारत की ओर से विश्व को एक उपहार है, और एक ऐसी पद्धति है जिसने स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव की खोज में करोड़ों लोगों को एकजुट किया है।

  • Related Posts

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    VD Satheesan : केरल विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद भी कांग्रेस की परेशानी बढ़ी हुई है. इसकी वजह है यह है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड…

    Read more

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस…

    Read more

    NATIONAL

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी