Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चिनाब रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का मुआयना भी किया
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी के ऊपर बना है ब्रिज
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आखिरकार दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज समेत कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। करीब 46 हजार करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना शामिल हैं। पीएम ने जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन का उद्घाटन भी कर दिया, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। इसके साथ उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक दो वंदे भारत ट्रेन में भी बैठे। चिनाब पर जिस तरह से पीएम मोदी ने तिरंगा लहराकर चहलकदमी की, उससे पड़ोसी मुल्कों चीन और पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को यह संदेश दिया गया कि ये नए युग का भारत है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद चिनाब पुल ने दिया बड़ा हौसला
हाल ही में पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना करतूत की थी, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसके बाद से देश में गम और गुस्सा था। पीएम मोदी ने कसम खाई थी कि ऐसा बदला लेंगे कि आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में पल रहे कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पूरी दुनिया ने भारत और उसकी भारतीय सेना का पराक्रम देखा। अब चिनाब पुल के उद्घाटन के बाद भारत का कद दुनिया में और बढ़ गया।
कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ दिया, 78 साल का इंतजार खत्म
चिनाब पुल एफिल टॉवर से काफी ऊंचा है। यह भारत में कुतुब मीनार से भी काफी ऊंचा है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच करीब 1,400 करोड़ रुपये की लागत से बना चिनाब ब्रिज नदी तल से 359 मीटर ऊपर है। यह पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है और देश की राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद कुतुब मीनार से करीब पांच गुना ऊंचा है। पीएम ने यह सौगात देकर कश्मीर घाटी को भारत से जोड़ दिया।

  • Related Posts

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?