Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और संगोष्ठी का आयोजन

*वन मंत्री श्री केदार कश्यप और खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल हुए शामिल*

रायपुर, 6 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में “जल-वन-जन” संगोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वन मंत्री श्री कश्यप ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला वनविहीन है और इसे हराभरा बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकारी भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य बनाने की बात कही और जल संकट से निपटने के लिए “जल मित्र ग्राम” की अवधारणा पेश की।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री बघेल ने भी अपने उद्बोधन में जल संरक्षण को हर नागरिक की जिम्मेदारी बताया और किसानों से कम पानी वाली फसलों को अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा ने ‘एक घर-एक पौधा‘ अभियान का सुझाव दिया और स्कूलों में वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जल संकट से जुड़ी जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन से सुदूर गांवों में आ रहा बदलाव रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हर घर तक सुरक्षित और…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मरवाही के भर्रीडांड़ निवासी मंगसा दास की जिंदगी, वर्षों की परेशानी के बाद मिला अपना पक्का आशियाना

      खपरैल की टपकती छत और मिट्टी की उखड़ती दीवारों से मिली मुक्ति, बेटे-बहू के साथ पक्के घर में सुकून से गुजर रही जिंदगी रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी