Ro no D15139/23

दो दशकों बाद बीजापुर के 78 शिक्षकविहीन स्कूलों में पहली बार बजेगी पढ़ाई की घंटी

*हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा की रौशनी*

*189 शिक्षकों की हुई पदस्थापना*

रायपुर, 6 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत बीजापुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। जिले के 78 ऐसे स्कूल जहां अब तक एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं था, वहां पहली बार नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे अब जिले में कोई भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रहा। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत 2 हाईस्कूलों में विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं (हिन्दी एवं सामाजिक अध्ययन) की भी नियुक्ति की गई है, जिससे लंबे समय से विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी।

*189 शिक्षकों की हुई पुनः पदस्थापना*

जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में 198 शिक्षक अतिशेष पाए गए। इनमें 104 सहायक शिक्षक, 13 प्रधान अध्यापक (प्राथमिक शाला), 45 शिक्षक, 31 प्रधान अध्यापक (माध्यमिक शाला) एवं 5 व्याख्याता शामिल हैं। इन अतिशेष शिक्षकों मे से 189 शिक्षकों की पस्थापना शिक्षक विहीन एकल शिक्षकीय एवं आवश्यकता वाले स्कूलों में कांउसलिंग के उपरांत की गई है। नई पदस्थापना आदेश के तहत 82 शिक्षकों को शिक्षक विहीन शालाओं में 44 शिक्षकों को एकल शिक्षकीय शालाओं में और 63 शिक्षको को सामान्य संस्थाओं में पदस्थापना किया गया। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के बाद जिले में अब भी सहायक शिक्षक के 336, प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला के 76, शिक्षक के 15 और व्याख्याता के 138 कुल 565 पद रिक्त रहेंगे।

*दो दशक बाद फिर शुरू होगी पढ़ाई*

इस प्रक्रिया का सबसे अहम पहलू यह है कि 76 स्कूल जो दो दशकों से बंद थे, वहां पहली बार नियमित शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। गुन्डापूर, मुदवेंडी, हिरमगुन्डा, बोटेतोंग, गुन्जेपरती, जीड़पल्ली, मुरकीपाड़ जैसे अति-संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की तैनाती होने से अब इन क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

युक्तियुक्तकरण के तहत 65 स्कूलों का समायोजन किया गया, जिनमें से 56 का संचालन यथावत जारी रहेगा, जबकि 9 स्कूलों को कम दर्ज संख्या के कारण बंद किया गया है।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत