Ro no D15139/23

जूनापानी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त, जल स्रोतों का किया गया शुद्धिकरण

ग्रामीणों को साफ पानी का उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति सजगता बरतने की दी गई समझाइश
जगदलपुर । जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जूनापानी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त है और यहां के सभी जल स्रोतों का ब्लीचिंग पाउडर एवं लिक्विड क्लोरीन के माध्यम से जल शुद्धिकरण किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को साफ पानी का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति सजगता बरतने की समझाइश दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एचएस मरकाम ने बताया कि जिले के विकासखण्ड दरभा अंतर्गत जूनापानी में कुल 20 घर हैं और दो हैंडपंप कार्यरत स्थिति में हंै। इन दोनों हैंडपंप से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है। विभाग द्वारा समय-समय पर जल की जांच जिला जल प्रशिक्षण प्रयोगशाला जगदलपुर में किया गया और प्रत्येक बार बोरिंग का जल शुद्ध पाया गया। उन्होंने बताया कि जूनापानी में उल्टी-दस्त की शिकायत के पश्चात विभाग द्वारा पुनः जल की जांच करवाई गई जिसमें जल को शुद्ध पाया गया है। इस गांव के दो कुंओं को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है तथा ग्रामीणों को इन कुंओं के जल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई है।
ईई पीएचई श्री मरकाम ने बताया कि जूनापानी के जल स्रोतों के आस पास ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है और हैंडपंपों का भी क्लोरीनेशन किया गया है। साथ ही प्रत्येक घरों में पीने के पानी में डालकर इस्तेमाल करने हेतु लिक्विड क्लोरीन प्रदान किया गया है। इस दौरान मैदानी अमले द्वारा सरपंच, उप-सरपंच एवं अन्य पंचायत पदाधिकारियों, पंचायत सचिव और ग्रामीणों को बोरिंग का जल ही इस्तेमाल करने, पानी भरने हेतु साफ बर्तन का उपयोग करने,व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखने और गंदे पानी के निकासी हेतु सोख्ता गड्ढा बनाने इत्यादि के बारे में समझाइश दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गांव में जल जीवन मिशन द्वारा हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, पाईप लाईन बिछाई जा चुकी है और 55 केएल क्षमता की टंकी तैयार है, प्रत्येक घर में स्टैंड पोस्ट बन चुका है। शीघ्र ही विद्युत कनेक्शन के पश्चात तत्काल प्रत्येक घर में नल से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    IIMT ज्योतिष सम्मेलन में देश भर के ज्योतिषाचार्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरा नंद ने ग्रहों के दुष्परिणाम से बचने के उपाय बताए

    आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के द्वारा ज्योतिष सम्मेलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री श्री 108 श्री सौरभ सागर महराज के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉ स्वामी…

    Read more

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी