Ro no D15139/23

डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रवेश : प्रथम चरण का ऑनलाईन पंजीयन 11 से 15 जून तक

धमतरी । डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए पहले चरण की ऑनलाईन पंजीयन 11 से 15 जून तक होगा। भोपालराव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी के प्राचार्य श्री जी.आर.साहू ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी https://cgdteraipur.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने प्रवेश की पात्रता के संबंध में बताया कि प्रथम सेमेस्टर के लिए पीपीटी के माध्यम से प्रवेश होगा। इसके लिए गणित व विज्ञान विषयों के साथ दसवीं पास अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड 10$2 पास होना होगा। लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष के लिए गणित, भौतिकी, रसायन में बारहवीं कक्षा या दसवीं और किसी मान्यता प्राप्त संस्था से दो साल का आईटीआई होना होगा।

प्रथम सेमेस्टर में पीपीटी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश की पात्रता होगी। वहीं लेटरल एंट्री बारहवीं या आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट सूची और ऑनलाईन काउंसिलिंग द्वारा होगी। इसके लिए पंजीयन शुल्क 200 रूपये ऑनलाईन भुगतान करना अनिवार्य है। आवेदन के समय दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, निवास, जाति प्रमाण पत्र स्केन कॉपी साथ में अपलोड करना होगा। इसके अलावा यदि दिव्यांग हों तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी अथवा पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र लगा सकते हैं। प्राचार्य ने यह भी बताया कि यदि मूल अंकसूचियां प्राप्त नहीं हुईं हैं, तो इंटरनेट से डाउनलोड की गई प्रति भी मान्य होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए आवेदन के संबंध में सहायता केन्द्र भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी में बनाया गया है। इस निःशुल्क हेल्पडेस्क में विशेषज्ञों द्वारा आवेदन की प्रक्रिया में मार्गदर्शन के साथ ही पंजीयन भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि भोपालराव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी में पीपीटी के लिए सिविल इंजीनियरिंग में 40 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिक इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में 30 सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह शासकीय पॉलीटेक्निक कुरूद में सीमेंट टेक्नॉलॉजी, बायोमेडिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन और कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। इसके साथ ही लेटरल एंट्री द्वितीय वर्ष के तहत सिविल इंजीनियरिंग में 11 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 37, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग में 54-54 सीटें तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में 33 सीटें उपलब्ध हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी में सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’