Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने आमदी कृषि साख समिति का किया औचक निरीक्षण

खाद-बीज का उठाव तेज करने के दिए निर्देश

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज आमदी स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में मौजूद किसानों से बीज-खाद के उठाव के बारे में पूछताछ की। श्री मिश्रा ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड के उपयोग के बारे में भी पूछा। श्री मिश्रा ने साख सहकारी समिति के प्रबंधक से चालू खरीफ मौसम के लिए बीज और खाद भण्डारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने डीएपी खाद की कमी होने पर उसके विकल्प के रूप में अन्य खाद समूहों के उपयोग की जानकारी किसानों को देने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और किसानों को जरूरी सलाह देने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि समितियों में अभी भण्डारित किए गए बीज-खाद का जितने जल्दी उठाव होगा, उतनी ही जल्दी मांग अनुसार और बीज-खाद के लिए राज्य स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू और अन्य अधिकारियों को निजी दुकानों में भी बीज-खाद के भण्डारण और बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने किसी भी स्थिति में निजी दुकानों से गुणवत्ताहीन बीज और अमानक खाद की बिक्री नहीं करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बीज और खाद का अधिक मात्रा में अवैध भण्डारण कर रखने और कालाबाजारी करने वाली सभी दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री