Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का मगरलोड विकासखंड के विभिन्न गांव का सघन दौरा

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड विकासखंड के नदी किनारे बसे गांव के लोगों के जीवन को जानने विभिन्न गांव का सघन दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव भी साथ थी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मारागांव-चारगांव के बीच टूटे पुल का निरीक्षण किया। इस पुल के टूट जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा हो रही है, गांव से नगरी क्षेत्र की दूरी लगभग 26 किलोमीटर पड़ती है। अधिकारियो ने बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव कृषि मंडी को गया है, जिसका भी अवलोकन उन्होंने किया।

इसके बाद कलेक्टर ने धीकुड़िया में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत बनाए जा रहे 53 आवासों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्य में राजमिस्त्री एवं निर्माण सामग्री की उपलब्धता और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बूटीगढ़ में औषधीय के प्रमोशन को लेकर जो काम किया जा रहे हैं उनकी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सोलर पंप का प्रस्ताव नहीं मिला है, जिसके कारण नक्शा खसरा लंबित है। इसके साथ ही गांव के समीप एक रपटा, चेक डेम के काम डीएमएफ से स्वीकृत है, इन कामो को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। करेली छोटी पहुंचकर कलेक्टर ने 1942 सेटलमेंट प्लान का भी अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में एक मिनी स्टेडियम निर्माण करने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने शासन से चर्चा कर स्वीकृत करने की बात कही। मोहेरा में पहुंचकर कलेक्टर ने समूह द्वारा किए जाने वाले कार्य, पर्यटन को बढ़ाने के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है और कार्य में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होने निराईमाता मंदिर परिसर में सड़क बिजली पानी के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड सुश्री दिव्या ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारी और क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    एआई, डिजिटल मार्केटिंग एवं स्टार्ट-अप में उत्कृष्ट 100 विद्यार्थियों को लंच का विशेष आमंत्रण, प्रत्येक को मिलेंगे 10 हजार रुपये   नशामुक्ति का संदेश लेकर नेपाल पहुंचे युवा तुलसीराम साहू…

    Read more

    किसानों के हित में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

    अब 14 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे फसल बीमा, अधिक से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ   धमतरी, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन