Ro no D15139/23

राज्य खेल अलंकरण 2023-24 एवं 2024-25 हेतु आवेदन 26 जून तक आमंत्रित

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
 
अम्बिकापुर 12 जून 2025/   खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान सहित मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि एवं डाइट मनी से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य अलंकरण के अंतर्गत वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने वाले पात्र खिलाड़ियों का चयन संबंधित नियमों के अनुसार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु योग्य आवेदकों से 26 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों को राज्य खेल संघों की अनुशंसा के साथ अपना आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय में प्रस्तुत करना होगा।
खिलाड़ियों को यदि एक से अधिक पुरस्कार हेतु आवेदन करना है, तो उन्हें प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरगुजा, अंबिकापुर में संपर्क कर सकते हैं।
  • Related Posts

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरगुजा एवं सूरजपुर जिले के विभागीय कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें, गम्भीरतापूर्ण ढंग से…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस