Ro no D15139/23

एसआरएच की मालकिन काव्या करने वाली है मशहूर सिंगर से शादी अनिरुद्ध रविचंदर ने बताया रयूमर्स

इंटरटेनमेंट डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से सिंगर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. भारत के टॉप संगीत निर्देशकों में से एक अनिरुद्ध ने शनिवार को इंटरनेट पर चल रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक काव्या मारन से शादी करने वाले हैं. एक्स पर बात करते हुए, दिग्गज संगीत निर्देशक ने लिखा, “शादी आह? लोल.. शांत हो जाओ दोस्तों. कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो.” रेडिट पर एक पोस्ट के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, जिसमें दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं और वे शादी करने पर विचार कर रहे हैं.

अनिरुद्ध फिल्म उद्योगों में कई शीर्ष फिल्मों के लिए संगीत बनाने में व्यस्त हैं. उनकी फिल्मों की प्रभावशाली सूची में सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’, विजय की ‘जन नायकन’, विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’, ए आर मुरुगादॉस की ‘मधरसी’, विग्नेश शिवन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ और नानी की ‘पैराडाइज’ शामिल हैं.

कौन है काव्या मारन

काव्या मारन की बात करें तो साल 2018 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की सीइओ बनीं थीं. उन्होंने चेन्नई के कॉलेज से पढ़ाई की है. जबिक यूके से एमबीए किया है. जबकि उनका नेटवर्थ 409 करोड़ का बताया जाता है. काव्या के पिता कलानिधि मारन एक भारतीय मीडिया मालिक हैं, जो सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक भी हैं. वह टेलीविजन चैनल, समाचार पत्र, साप्ताहिक, एफएम रेडियो स्टेशन, डीटीएच सेवाएं, आईपीएल क्रिकेट टीम सनराइजर्स हैदराबाद और एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं. उन्होंने 2010 से 2015 तक भारतीय एयरलाइन स्पाइस जेट में भी बड़ी हिस्सेदारी रखी.

  • Related Posts

    ‘सुहागन की तरह हो अंतिम संस्कार…’ मौत से पहले ही स्मिता पाटिल को हो गया था अहसास, रह गईं कई अधूरी इच्छाएं

    ये वो शब्द थे जो स्मिता पाटिल अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट और करीबियों से कहा करती थीं. उनकी ये अजीब सी लगने वाली बात तब सच साबित हुई जब उनके…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) ’’किसानों की आय बढ़ाने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को मिलेगा बढ़ावा’’ ’’संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की’’

      अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम