Ro no D15139/23

Womens ODI World Cup: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार क्रिकेट खेलेगी इंडिया-पाकिस्तान की टीम, इवेंट का शेड्यूल हुआ जारी

खेल डेस्क। महिला क्रिकेट ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच भारत और श्रीलंका में होगा. 8 टीमों के बीच टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसके पूरे शेड्यूल की जानकारी आ गई गई है.

महिला ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच मंगलवार, 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें मेजबान भारत और श्रीलंका आमने सामने होगी. हाइब्रिड मॉडल में होने वाले इस आयोजन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी. मेजबान भारत के साथ वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं. फॉर्मेट की बात करें तो राउंड-रॉबिन के बाद नॉकआउट स्टेज में 2 सेमीफाइनल होंगे.

किस तारीख और वेन्यू पर खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप का ये मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा.

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका- बेंगलुरु- 3 बजे

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- विजाग- 3 बजे

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- विजाग- 3 बजे

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड- इंदौर- 3 बजे

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- 3 बजे

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- बेंगलुरु- 3 बजे

महिला ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल

मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका- बेंगलुरु- 3 बजे

बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- इंदौर- 3 बजे

गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे

शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- बेंगलुरु- 3 बजे

शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे

रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे

सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- इंदौर- 3 बजे

मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- गुवाहाटी- 3 बजे

बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे

गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- विजाग- 3 बजे

शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश- विजाग- 3 बजे

शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- गुवाहाटी- 3 बजे

रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- विजाग- 3 बजे

सोमवार, 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश- विजाग- 3 बजे

मंगलवार, 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे

बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे

गुरुवार, 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- विजाग- 3 बजे

शुक्रवार, 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे

शनिवार, 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे

रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड- इंदौर- 3 बजे

सोमवार, 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- कोलंबो- 3 बजे

मंगलवार, 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान- कोलंबो—3 बजे

बुधवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- इंदौर- 3 बजे

गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- 3 बजे

शुक्रवार, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे

शनिवार, 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- इंदौर- 3 बजे

रविवार, 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- 11 बजे

रविवार, 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- बेंगलुरु- 3 बजे

बुधवार, 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1- गुवाहाटी/कोलंबो- 3 बजे

गुरुवार, 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2- बेंगलुरु- 3 बजे

रविवार, 2 नवंबर: फाइनल- कोलंबो/बेंगलुरु- 3 बजे

अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंची तो?

अगर पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचती है तो 29 अक्टूबर को होने वाला पहला सेमीफाइनल मैच कोलंबो में खेला जाएगा, और अगर जीतकर फाइनल में पहुंची तो खिताबी भिड़ंत भी वहीं होगी. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में न पहुंचे तो पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी और फाइनल बेंगलुरु में होगा.

  • Related Posts

    ‘इसे ऑस्कर मिलना चाहिए’: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर देख इम्प्रेस हुए महाभारत के ‘कृष्ण’

    Nitish Bhardwaj on Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण‘ के ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अब इस पर ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण…

    Read more

    ‘रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा’… रणबीर कपूर के इस डायलॉग पर क्यों मचा विवाद?

    नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म के शानदार विजुअल्स और स्टारकास्ट की खूब तारीफ हुई, लेकिन भगवान श्रीराम बने रणबीर…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब