Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नासा के अंतरिक्ष मिशन में सहभागिता पर ग्रुप केप्टन शुभांशु को दी बधाई

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रुप केप्टन शुभांशु की उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरीकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (NASA) के एक्सिओम मिशन 4 के अंतर्गत अंतरिक्ष की उड़ान भरने पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप केप्टन शुभांशु शुक्ला और सम्पूर्ण टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल वायुसेना बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण और गर्व का विषय है। ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला ने नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष की ओर कदम बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहली बार भारतीय वायुसेना के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अंतराष्ट्रीय निजी अंतरिक्ष मिशन में सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही यह परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में भारतविज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। यह मिशन भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में बढ़ती भूमिका और अंतराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा का प्रमाण है। नासा का यह मिशन भारत की वैज्ञानिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग की भावना का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि ग्रुप केप्टन श्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण ले चुके चार अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं। ग्रुप केप्टन श्री शुक्ला ने नासा के एक्सिओम मिशन 4 में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?