Ro no D15139/23

संवाद के नौवें संस्करण में अमर अग्रवाल ने बताई केंद्र सरकार के 11 वर्षो की उपलब्धि

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने 28 जून को अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान मोदी जी के वर्षो की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों से विस्तार से चर्चा की। मोदी सरकार के 11 वर्ष,विकसित भारत का अमृतकाल विषय पर केंद्रित इस संवाद में उन्होंने इन वर्षो को सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण की सशक्त गाथा बताया।
उन्होंने ने कहा की बीते 11 वर्षो में भारत ने न केवल आर्थिक , राजनितिक और तकनिकी रूप से नहीं बल्कि सामाजिक,जनसशक्तिकरण और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भी प्रगति की है। देश की निति निर्माण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, दूरदर्शिता और जनहित सर्वोपरि रहा है।
श्री अग्रवाल ने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रारम्भ की गई योजनाओ का उल्लेख करते हुए बताया की जन-धन योजना से लेकर आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तक, हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा की इन 11 वर्षो में दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है। कोरोना जैसी महामारी जिससे पूरी दुनिया झूझ रही थी वही भारत ने इसका डटकर मुकाबला करते हुए दुनिया के लिए असंभव कार्य को संभव करके दिखाते हुए 200 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन कर दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। यह बताया की अब भारत आत्मनिर्भर और सक्षम है हर परिस्थिति से निपटने के लिए। केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करते हुए उन्होंने बताया की 2014 से लेकर 2025 तक भारत ने न केवल आर्थिक रूप से मजबूती पाई बल्कि वैश्विक मंचो पर भी अपनी पहचान को सशक्त बनाया है। चंद्रयान – 3 की सफलता, G – 20 की अध्यक्षता और  axiom मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस बात के प्रत्यक्ष उदहारण है।
इन 11 वर्षो में छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र सरकार द्वारा जनहित कार्यो को बताते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र ने  राज्य में किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं जिनका सीधा असर यहाँ की जनता पर देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में ठोस बदलाव लाया है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राज्य में नक्सलवाद पर हुए कठोर प्रहार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों में नक्सल हिंसा पर निर्णायक नियंत्रण हुआ है।
कार्यक्रम के अंत में अमर अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा केवल शासन %E

  • Related Posts

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात