Ro no D15139/23

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम का किया अवलोकन

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के नाम से स्मारक बनाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। इसके द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन शीघ्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का अवलोकन करते हुए यह बात कही।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम के अवलोकन के अवसर पर कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में निर्मित किए जा रहे बाबा अम्बेडकर धाम के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। मेरे साथ केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठजन भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज में किए गए कार्यों को सदैव याद किया है। हमने मऊ में डॉ. अम्बेडकर के भव्य स्मारक का निर्माण कराया और हर साल अम्बेडकर की जयंती पर वहाँ कुंभ लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। ग्वालियर के जौरासी में भी डॉ. अम्बेडकर धाम का भव्य निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जौरासी में निर्मित अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। धाम के द्वितीय चरण में अन्य आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अम्बेडकर धाम पहुँचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों का स्मरण किया।

  • Related Posts

    हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों , समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथियों के साथ खेली होली मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी को दीं…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास

    परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी