Ro no D15139/23

सेंट्रिंग प्लेट बना महिलाओं के स्वरोजगार का जरिया

*बिहान योजना में स्व-सहायता समूह को सेंट्रिंग प्लेट के लिए मिला ऋण*

रायपुर, 03 जुलाई 2025/ अटल निर्माण वर्ष में गांव-गांव में नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। इन निर्माण कार्यों में ग्रामीण महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बिहान योजना में ऋण – अनुदान स्वीकृत किए जा रहे हैं। धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्माण कार्यों में उपयोग में आने वाले सेंट्रिंग प्लेट के कारोबार के लिए ऋण को मंजूरी दी गई है। स्व सहायता समूह की महिलाएं सेंट्रिंग प्लेट प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों में किराये पर उपलब्ध करा रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आमदनी प्राप्त हो रही है।

सेंट्रिंग प्लेट से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु स्व-सहायता समूह की कुल 58 सदस्यों को आरएफ, सीआईएफ एवं बैंक ऋण के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इनमें धमतरी विकासखंड की 27, कुरुद की 15, मगरलोड की 7 तथा नगरी विकासखंड की 9 महिलाएं शामिल हैं। इन्हें कुल 59 हजार 300 वर्गफीट नवीन सेंट्रिंग प्लेट की खरीदी हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया है। जिला पंचायत धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन समूहों को सतत आर्थिक सहयोग के साथ-साथ आत्मविश्वास, साहस और सामाजिक सम्मान भी प्राप्त हो रहा है। महिलाएं समय पर ऋण राशि की अदायगी कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही हैं।

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार