Ro no D15139/23

किसानों को कांग्रेस ने आर्थिक रूप से किया मजबूत – अकबर

*अब खाद के लिए भटक रहा अन्नदाता*
**किसान, जवान, संविधान सभा के लिए अकबर ने ली बलौदाबाजार में बैठक **
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 07 जुलाई को आयोजित “किसान, जवान, संविधान” जनसभा की तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जनसभा को संबोधित करेंगे।इस सिलसिले में प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर ने बलौदाबाजार जाकर कांग्रेसजनो की बैठक ली जिसमें बड़ी संख्या में विधायकगण, पूर्व विधायक,कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तगण उपस्थिति हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 07 जुलाई की सभा में बलौदाबाजार से अधिक से अधिक लोग जाएंगे।
*धान खरीदी की नीति कांग्रेस ने बनाई*
मोहम्मद अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वर्ष 2003 धान खरीदी के लिए कांग्रेस सरकार ने धान उपार्जन नीति बनाई । इस संबंध में सुझाव के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति बनाई गई जिसमें सर्वश्री भूपेश बघेल, मोहम्मद अकबर,नंदकुमार पटेल, रविन्द्र चौबे, डाक्टर प्रेमसाय सिंह, चनेश राम राठिया, डी पी धृतलहरे सदस्य थे।
कांग्रेस सरकार के समय बनी धान उपार्जन नीति आज तक चल रही है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यूरिया और डी ए पी खाद की कालाबाजारी हो रही है जिससे किसान कठिनाई में है।
*संविधान ने समानता का अधिकार दिया*
संविधान के बारे में बोलते हुए श्री अकबर ने बताया कि संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया है लेकिन कहीं धर्म तो कहीं जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर भेदभाव उत्पीड़न किया जा रहा। इससे जगह जगह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही। संविधान सुरक्षित रहेगा तो लोग सुरक्षित रहेंगे। इसीलिए संविधान की सुरक्षा सर्वोपरि हैं।
उन्होंने बताया कि संविधान में पंचायती राज व्यवस्था, नगरीय निकाय व्यवस्था का प्रावधान होने के कारण ही पंचायत और निकायों के प्रतिनिधियों का पद छह माह से अधिक समय तक रिक्त नहीं रखा जा सकता ।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलौदाबाजार भाटापारा सुश्री सुमित्रा महाजन, भाटापारा विधायक इंद्र साव, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, हितेंद्र ठाकुर, सुनील माहेश्वरी, अजीत बाजपेई सहित भारी संख्य में कांग्रेसजन उपस्थिति थे।

  • Related Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिली नई उड़ान

    बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयन, बेहतर शिक्षा से साकार हो रहे सपने*   रायपुर, 03 अगस्त 2026/ आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों के…

    Read more

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति भी एक बड़ा हुनर : वन मंत्री केदार कश्यप

    *‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने सीखी कार्टून और कैरिकेचर की कला*   रायपुर, 3 अगस्त 2026/ बस्तर की सकारात्मक पहचान, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए