Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी करेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन

*पैरा कैनो वर्कशॉप ने दिखाई नई राह*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ में खेलों को नया आयाम देते हुए प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पहली बार राजधानी रायपुर में दो दिवसीय पैरा कैनो वर्कशॉप का सफल आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन एवं भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय, इंडोर स्टेडियम और बूढ़ा तालाब में आयोजित की गई।

राज्यपाल श्री रमेन डेका से पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव, मनीष कौरव और अन्य खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्कशॉप के अंत में डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान संभावित इंजुरी से बचने और उनकी रोकथाम पर विशेष सेशन लिया, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित प्रशिक्षण के टिप्स भी मिले।

छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा ने झण्डा दिखाकर दिव्यांग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से चर्चा भी की और पैरा कैनो खेल की बारीकियों को समझा। खेल मंत्री ने दिव्यांग खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

इस वर्कशॉप का उद्देश्य प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनाने की दिशा में तैयार करना था। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ी जल्द ही इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक ही दिन में खिलाड़ियों ने बोट्स को बैलेंसिंग सहित चलाना सीख लिया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कार्यशाला के दौरान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पैरा कैनो एथलीट प्राची यादव और मनीष कौरव ने खिलाड़ियों का टेस्ट लिया और उनकी पात्रता की जांच की। चयनित खिलाड़ियों को अब भोपाल के पैरा सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय पैरा चेयरपर्सन मयंक ठाकुर से प्रशिक्षण मिलेगा।

इस अवसर पर डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया महासचिव छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन, प्रशांत सिंह रघुवंशी चेयरमैन सीजी पैरा कैनोइंग एवं सह सचिव भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, जिला खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी सहित खिलाड़ी और संबंधित लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) लागू करने को प्रतिबद्ध सरकार*   *5वें सेमेस्टर में अटके छात्रों को मिली बड़ी राहत, अध्यादेश में होगा संशोधन*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ प्रदेश के…

    Read more

    कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण

    *अमृत सरोवर, बालिका शौचालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का लिया जायजा*   *युक्तधारा, सिक्योर एवं क्लार्ट पोर्टल से कार्ययोजना तैयार करने और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश*   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात