Ro no D15139/23

इको टूरिज्म की अवधारणा से संचालित होगा सिद्धखोल जलप्रपात

रायपुर, 10 जुलाई 2025/

जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सिद्धखोल जलप्रपात को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पहल की गई है। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सौंदर्य से भरपूर इस जलप्रपात का निरीक्षण कर परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान को कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है | वनमंडल अधिकारी बताया कि सिद्धखोल जलप्रपात में पर्यटकों की सुरक्षा , सुविधाएं विकसित करने वन विभाग एवं वन प्रबंधन समिति कुकरिकोना द्वारा नए नए प्रयास किए जा रहे है।

निर्देशनुसार परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू द्वारा कुकरीकोना समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सिद्धखोल जलप्रपात में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नई शुरुआत की गई है। जब पर्यटक सिद्धखोल जलप्रपात में प्लास्टिक बोतल लेकर पहुंचेंगे तब जांच नाके पर उनसे निर्धारित शुल्क लेकर एक स्टीकर प्लास्टिक पॉलीथिन में लगाकर दिया जाएगा । वापसी में उक्त स्टीकर लगे प्लास्टिक को वापस जमा करने पर शुल्क वापस कर दी जाएगी।

*वन प्रबंधन समिति कुकरिकोना की संचालन में सहभागिता*
सिद्धखोल जलप्रपात को संचालन के लिए कुकरीकोना समिति को जोड़ा गया है जिससे कि वहां के बेरोजगार युवाओं और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके साथ ही वन क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ इको पर्यटन के आधार पर जलप्रपात का संचालन हो सके I
इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन एवं टिकट व्यवस्था में सुधार करने की योजना बनाई गई है I

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?