Ro no D15139/23

अभा कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदू वर्मा ने सांसद विजय बघेल के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

 

 

रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदू वर्मा ने कूर्मि समाज के सभी लोगों को सांसद विजय बघेल को दलाल कहते हुए उनसे सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सांसद विजय बघेल अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर कूर्मि समाज को बरगलाने का काम रहे है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंदू वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विगत 7 साल से विजय बघेल जुड़े हुए थे। वहीं इस संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर एल.पी पटेल थे। जो इस संगठन में फर्जी पद पर बने रहे। जबकि इस संगठन का असली राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार है। जिसके पंजीयन का दुरूपयोग कर विजय बघेल की टीम अपना वर्चस्व बरकरार रखने का प्रयास करते रहे है।         पूरे मामले का उजागर तब हुआ जब मामला वाराणसी के फर्म एंड सोसायटी में पहुंचा, जहां तीन साल बाद निर्णय सर्वेश कुमार कटियार के पक्ष में आया है। उसके बाद भी सांसद विजय बघेल अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा में वर्चस्व बरकरार रखने का प्रयास करते रहे और वर्तमान में भी इस संगठन का दुरूपयोग कर रहे है। अब इस पूरे मामले को लेकर वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष चंदू वर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। मामला कोर्ट पहुंच चुका है जहां से विजय बघेल के साथ-साथ उनकी टीम के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका हैं।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का पंजीयन क्रमांक 220/ 84 -85 है। जिसका दुरूपयोग कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने एल.पी. पटेल, प्रदेश अध्यक्ष बने विजय बघेल। जबकि इस संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष है सर्वेश कुमार कटियार और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष है चंदू वर्मा। मामला इसलिए विवादों में बना रहता है क्योंकि जिस सगंठन से विजय बघेल जुड़े है वह वाराणसी के फर्म एंड सोसायटी ने उसे फर्जी घोषित कर दिया हैं। इसलिए कटियार का संगठन को सही पाया गया है। दिल्ली में अपना वर्चस्व बताने के लिए और प्रदेश में समाज के हितैषी बताने के लिए विजय बघेल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का उपयोग कर फर्जी लोगों को जोडक़र अपना दबदबा बताने का प्रयास करते रहते हैं।
राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में फर्जी पदाधिकारी
विजय बघेल द्वारा 12 से 15 जुलाई तक बैस भवन छात्रावास एवं सांस्कृतिक भवन सुंदर नगर रायपुर में राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में भी अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का नाम उपयोग किया गया। जिसकी जानकारी वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष चंदू वर्मा को हुई। जानकारी प्राप्त होने पर श्री वर्मा ने तत्काल प्रभाव से अतिथियों को असलियत से अवगत कराया जा रहा है। फर्जी संगठन की आड़ लेकर विजय बघेल केन्द्र एवं राज्य सरकार में अपना वर्चस्व बताने का प्रयास कर रहे है, चंदा उगाही कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। इस कूर्मि प्रशिक्षण शिविर में श्रीमती लताऋषि चंद्राकर जो राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष है (फर्जी संगठन)। जितेन्द्र सिंगरौल, एल.पी.पटेल, डॉ. हेमंत कौशिक, ललित बघेल, कमल वर्मा, मन्नूलाल परगनिहा, धीरज पाटीदार इस संगठन में फर्जी पदाधिकारी की भूमिका निभा रहें हैं।
नोटिस पे नोटिस-
दलाल विजय बघेल को आखिर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा से इतना मोह क्यों। जबकि विजय बघेल को लगातार पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार अपने वकील के माध्यम से लगातार विजय बघेल को नोटिस जारी कर संगठन का फर्जी उपयोग न करने को कहा जा रहा था। इसके बाद भी बघेल अपने आप को प्रदेशाध्यक्ष बताकर समाज की राजनीति कर समाज के लोगों को गुमराह कर रहे है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम