Ro no D15139/23

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा, इंस्टाग्राम पर की अलग होने की घोषणा

खेल डेस्क । भारत की मशहूर बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता साइना नेहवाल ने पति और पूर्व शटलर पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया है। यह खबर खुद साइना ने रविवार देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए साझा की, जिसने खेल जगत को चौंका दिया है।
साइना नेहवाल ने लिखा
‘कभी-कभी जिंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, हमने (पारुपल्ली कश्यप और मैंने) अलग होने का फैसला लिया है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और सेहतबख्स जिंदगी का चुनाव कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बीते पलों के लिए आभारी हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। कृपया इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।’
गोपीचंद अकादमी में शुरू हुई थी लव स्टोरी
साइना और कश्यप की मुलाकात हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी, जहां दोनों ने बचपन से एक साथ ट्रेनिंग ली थी। 14 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी की थी। जहां साइना ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया और वर्ल्ड नंबर 1 बनीं, वहीं कश्यप भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में गोल्ड मेडल जीतकर टॉप-10 में पहुंचे थे।
अब कोचिंग में जुटे हैं कश्यप
पारुपल्ली कश्यप ने 2024 की शुरुआत में पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था और अब वह कोचिंग में सक्रिय हैं। साइना नेहवाल पिछले साल से ही ब्रेक पर हैं और सिंगापुर ओपन 2023 के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।
क्या संन्यास लेंगी साइना?
साइना ने पिछले साल गगन नारंग के पॉडकास्ट ‘हाउस ऑफ ग्लोरी’ में अपने करियर को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें आर्थराइटिस की समस्या है और वह अपने भविष्य को लेकर विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा था, ‘मैं भी इस बारे में सोच रही हूं।’ उन्होंने संकेत दिया था कि 2025 के अंत तक वह संन्यास को लेकर अंतिम फैसला लेंगी।
एक लीजेंड का असर
साइना नेहवाल भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल और जूनियर वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। उनके करियर की सफलता को भारत में बैडमिंटन के उभार का प्रमुख कारण माना जाता है।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए