Ro no D15139/23

आशीष चंचलानी और एली अवराम की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, उड़ रही रिलेशनशिप की खबर भी चर्चा में

इंटरटेनमेंट डेस्क । इंडिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक आशीष चंचलानी का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसकी वजह से उनका और बी टाउन एक्ट्रेस एली अवराम की वो तस्वीर है, जिसमें वह एली को गोद में उठाए दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है और अब रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।
कौन हैं एली अवराम?
29 जुलाई 1990 को एली अवराम का जन्म यूरोप के स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में हुआ था। इसी वजह से उन्हें स्वीडिश ग्रीक अभिनेत्री भी कहा जाता है। बचपन से ही उनको एक्टिंग और डांस का शौक था।
इतना ही नहीं वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से काफी प्रभावित थीं, जिसके चलते ही टीन एज में वह इंडिया आ गईं। यहां उनको पहला ब्रेक सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 के जरिए मिला। इस सीजन सलमान संग उनकी नजदीकियां और बेबाक खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान खींचा।
बॉलीवुड में कब मिला ब्रेक?
मशहूर होस्ट और एक्टर मनीष पॉल की फिल्म मिक्की वायरस से एली अवराम ने बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में कदम रखा। साल 2013 में आई इस मूवी में अपनी कमाल की एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता।
इसके बाद वह आमिर खान जैसे कई बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार संग म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में आइटम सॉन्ग करती नजर आ चुकी हैं।
इसके अलावा एली ने साउथ सुपरस्टार धनुष संग भी बतौर एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर की है। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मूवी किस किस को प्यार करूं से एली ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
सलमान संग जुड़ा था नाम
दरअसल बिग बॉस सीजन 7 में एली अवराम संग सलमान खान की बॉन्डिंग काफी क्लोज देखी गई थी। इस सीजन के खत्म होने के बाद ही इन दोनों का नाम आपस में जुड़ने लगा था। लेकिन कुछ ही समय बाद एली ने खुद इसका खंडन किया था और सलमान संग लिंकअप की खबरों को महज अफवाह करार दिया।

  • Related Posts

    IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज फ्री में कैसे देखें? मैच से पहले जान लें ये जरूरी बात

    IND vs NZ T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है. पांच मैचों की टी20 सीरीज…

    Read more

    सलमान खान थे असली निशाना, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा देख शूटरों ने टाइगर पर बरसाईं गोलियां

    Salman Khan was the Target not Tiger Shroff: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कोई पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी उन पर कई बार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?