Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत : जिला पंचायत सीईओ

– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित
– आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य में जिला पहले स्थान पर
– स्कूल एवं आंगनबाड़ी के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 15 जुलाई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत है। यह योजना सौर ऊर्जा पर आधारित होने के साथ ही पर्यावरण मित्र है तथा इससे नागरिकों के बिजली के बिल में भी कमी आएंगी। उन्होंने विद्युत विभाग को इस योजना के संबंध में जनसामान्य को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में जानकारी ली तथा इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य में प्रदेश में राजनांदगांव जिले का पहला स्थान होने पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही अच्छा कार्य करते रहे। उन्होंने पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जर्जर भवन है, वहां आंगनबाड़ी एवं स्कूल नहीं लगाएं। इसके लिए बारिश को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी मरम्मत कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी विभागों को डीएमएफ के तहत लोकहित से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पानी उबालकर पीने के लिए जनसामान्य में जागरूकता लाने के लिए कहा। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएमश्री योजना, टीकाकरण सहित शासन के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत