Ro no D15139/23

एनआरएलएम की गतिविधियों पर आधारित बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

– सीईओ जिला पंचायत ने बैंकों को शासकीय योजना के क्रियान्वयन के लिए सक्रियतापूर्वक समन्वय एवं सहयोग करने लिए किया निर्देशित
– एनआरएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रशंसनीय कार्य के लिए बैंकर्स और एफएलसीआरपी को किया गया सम्मानित
राजनांदगांव 16 जुलाई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वसहायता समूहों के बैंक के्रडिट लिंकेज, इंटरप्राईज फाइनेंस, एनआरएलएम कांसेप्ट, ऑनलाइन लोन एप्लीकेशन एवं आरबीआई मास्टर सर्कुलर पर समझ बनाने के लिए बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने एनआरएलएम योजना के तहत शासन की मंशानुरूप अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों एवं सदस्यों को ऋण से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी बैंकों को शासकीय योजना के क्रियान्वयन में सक्रियतापूर्वक समन्वय एवं सहयोग करने लिए निर्देशित किया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में नेशनल रिसोर्स पर्सन श्री सुधाकर सतपति द्वारा समस्त प्रतिभागियों को एनआरएलएम कांसेप्ट पर उन्मुखीकरण तथा स्व-सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज, ऑनलाइन पोर्टल की प्रक्रिया, डिजिटल फाइनेंस, इंटरप्राईज फाइनेंस, वित्तीय साक्षरता एवं बीमा योजनाओं से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वित्तीय वर्ष 2024-25 में एनआरएलएम अंतर्गत प्रशंसनीय कार्य के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, अग्रणी बैंक प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा मुसराकला, कुमर्दा, टेड़ेसरा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा सुकुलदैहान, पंजाब नेशनल बैंक शाखा तिलई को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैदानी स्तर पर एनआरएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रशंसनीय कार्य हेतु सामुदायिक संवर्ग में  बैंक मित्र श्रीमती लोमेश्वरी वर्मा, बैंक मित्र श्रीमती पुष्पलता गजभिये, बैंक मित्र श्रीमती ललिता देवांगन, बैंक मित्र श्रीमती संजना निर्मलकर, बैंक मित्र श्रीमती कीर्ति यादव, एफएलसीआरपी श्रीमती हेमलता साहू, एफएलसीआरपी श्रीमती शोभा वैष्णव, एफएलसीआरपी श्रीमती सुनीता बंजारे एवं एफएलसीआरपी श्रीमती संगीता ठाकुर को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंक शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक बैंक, विकासखंडों में एनआरएलएम के तहत कार्यरत बीपीएम, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र तथा जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 120 प्रतिभागी उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends