Ro no D15139/23

“प्रोजेक्ट सुरक्षा: जीवन रक्षक ज्ञान की ओर एक कदम”

*जिला अधिकारियों को आपातकालीन प्राथमिक उपचार, CPR व बचाव तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण*

रायपुर, 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज कलेक्टोरेट स्थित बीपीओ सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग में रेडक्रॉस के सहयोग और छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तकनीकी सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों हेतु आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक उपायों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CPR की तकनीक एवं फर्स्ट एड के ज़रूरी एवं प्रभावी बचाव के तरीके विस्तार से बताए गए, ताकि ज़रूरत के समय त्वरित और सटीक सहायता दी जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा अधिकारियों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिखाया गया और बताया गया कि सीपीआर कब और कैसे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मरीज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बाद जांच करनी चाहिए कि वह होश में है या नहीं। प्रतिक्रिया न मिलने की स्थिति में तुरंत एम्बुलेंस को कॉल कर सहायता आने तक मरीज को पीठ के बल लिटाकर छाती पर दोनों हाथों से दबाव देकर 30 कम्प्रेशन और 2 रेस्क्यू ब्रीथ्स की प्रक्रिया दोहराई जानी चाहिए। इसके बाद राजभवन के डॉ. देवेश रायचा ने हड्डी टूटने, अत्यधिक खून बहने, सर्पदंश, कुत्ते के काटने, जलने जैसी स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अत्यधिक खून बहने पर घाव पर साफ कपड़ा रखकर कसकर बांधा जाना चाहिए ताकि रक्तस्राव रोका जा सके। किसी अन्य घाव की स्थिति में उसे हल्के कपड़े से ढंककर मरीज को जल्द अस्पताल ले जाना चाहिए। सर्पदंश या डॉग बाइट की स्थिति में घाव को 5 मिनट तक साफ पानी से धोकर हल्के कपड़े से ढंककर अस्पताल पहुंचाना जरूरी है ताकि आवश्यक इंजेक्शन लगवाया जा सके। जलने पर जले स्थान को ठंडे पानी के नीचे तब तक रखा जाना चाहिए जब तक राहत महसूस न हो। बीपी और डायबिटीज के मरीजों को दवाएं हमेशा साथ रखने और हर 6 माह में नियमित हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट वितरित की गई, जिसमें पेरासिटामोल, पेंटाप्रजोल, डोमपेरीडोन, नारफ्लोक्सिन, टिनिडाजोल, ओआरएस पैकेट, बैंडेड, पावीडोन आयोडीन ऑइंटमेंट, बैंडेज रोल और कॉटन शामिल हैं।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर*   *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने उद्योग की अधिक भागीदारी का किया…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात