Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक ली
सभी सब इंजीनियर्स को 30 सितम्बर तक कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश
ऐसे जलागार जहां कांट्रेक्टर ने टंकी निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनका टेंडर निरस्त कर रि-टेंडर करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक ली तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना अंतर्गत सभी सब इंजीनियर्स को लक्ष्य प्रदान करते हुए 30 सितम्बर तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिए गए लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करें, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत दो माह में 80 ग्राम हर घर जल प्रमाणित किया गया है तथा इसके अतिरिक्त 145 ग्राम को हर घर जल प्रमाणित करने के लिए लक्ष्य प्रदान किया गया है। जिसे गंभीरता से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पूर्ण हो गए है, उन्हें सरपंच से समन्वय करते हुए हैण्डओव्हर करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को पूर्ण हुए निर्माण कार्यों को हैण्डओव्हर करने के कार्य में गति लाए। जिससे शासन की इस महती योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय के कार्यों में प्रगति आएगी। ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सौंप दें। उन्होंने जलागार के संचालन, मरम्मत, रख-रखाव के लिए नल जल मित्रों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि सफलतापूर्वक इसका संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामों में हर घर जल योजना के तहत यूजर चार्ज प्रतिमाह ले। ग्राम पंचायतों में परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर यूजर चार्ज लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जलागार जहां कांट्रेक्टर ने टंकी निर्माण का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं किया है, उनका टेंडर निरस्त कर रि-टेंडर करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि ऐसे कांट्रेक्टर जो कार्य में रूचि नहीं ले रहे है, उसे निरस्त करते हुए कांट्रेक्टर के निविदा में प्रस्तुत अमानत राशि को शासन के पक्ष में राजसात करने तथा एक वर्ष के लिए खंड कार्यालय राजनांदगांव द्वारा जारी किसी भी निविदा में भाग लेने हेतु प्रतिबंधित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी पूर्ण हुए कार्यों की प्राथमिकता देते हुए एण्ट्री करने के लिए कहा। इस दौरान प्रस्तुत निविदा के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने क्रेडा के तहत जल जीवन मिशन अंतर्गत सौर ऊर्जा से संचालित कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर रिस्क एवं कास्ट निविदा की पात्रता निर्धारण कर प्राप्त दर के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान समूह नल जल योजनाओं के प्रस्तुत देयकों के भुगतान के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीकला में कार्यरत कान्टे्रेक्टर्स मेसर्स श्रीराम कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स डोंगरगढ़ द्वारा कार्य पूर्ण नहीं करने पर अंतिम कारण बताओ नोटिस देते हुए अनुबंध निरस्त किया गया।
मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री समीर शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल योजना के तहत 153 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो गया है तथा 17 ग्रामों में शीघ्र ही कार्य पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 57 ग्रामों में ऐसे कांट्रेक्टर जो कार्य नहीं कर रहे थे, उनका अनुबंध निरस्त करते हुए नये कांट्रेक्टर को कार्य आबंटित किया गया है। जिससे 11 ग्रामों में कार्य पूर्ण हो गए है तथा जल प्रदाय प्रारंभ हो गया है। 23 ग्राम में 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गए है तथा कार्यों में तेजी आयी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरूप्रीत कौर, कार्यपालन अभियंता क्रेडा श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, पीएचई के श्री वतन सिंह राजपूत सहित पीएचई के सब इंजीनियर्स एवं एसडीओ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल