Ro no D15139/23

ट्रंप के करीबी सलाहकार ने भारत पर यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध को फाइनेंस करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू होगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भारत पर यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध को फाइनेंस करने का आरोप लगा दिया। ट्रंप के सलाहकार का कहना है कि भारत लगातार रूस से तेल आयात कर रहा है और इसके कारण रूस को मदद मिल रही है।
ट्रंप के करीबी सलाहकार ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप
फॉक्स न्यूज के संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स में दिए गए स्टीफन मिलर का बयान बताता है कि दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। मिलर ने कहा, “भारत का रूस से तेल खरीदकर इस युद्ध का फाइनेंसिंग जारी रखना स्वीकार्य नहीं है। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
मिलर ने कहा कि ”यह तुलना अमेरिका और भारत दोनों को चौंका सकती है। लोग यह जानकर चौंक जाएंगे कि रूसी तेल खरीदने के मामले में भारत मूल रूप से चीन के बराबर है। यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है।” मिलर का यह बयान भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के कुछ ही दिनों बाद आया है। अमेरिका, रूस के साथ भारत के बढ़ते व्यापार को लेकर नाराज चल रहा है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भारतीय सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि टैरिफ की धमकियों के बावजूद भारत झुकने वाला नहीं है और रूसी तेल खरीद रोकने का कोई इरादा नहीं है। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने अभी तक मिलर की टिप्पणियों पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। बता दें कि ट्रंप ने खुद भी यूक्रेन में शांति समझौता होने तक रूस के साथ ऊर्जा संबंध जारी रखने वाले देशों से आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है।
ट्रंप के साथ पीएम मोदी के संबंध अद्भुत
वहीं भारत ने तर्क दिया है कि उसका रूसी तेल आयात सामर्थ्य और स्ट्रेटेजिक ऑटोनोमी से प्रेरित है। हालांकि मिलर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप के संबंधों का हवाला देकर मामले को दबाने की कोशिश की उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप के संबंधों को ‘अद्भुत’ बताया।

  • Related Posts

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10–11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हजारों प्रदर्शनकारियों, छात्र नेताओं, पत्रकारों, वकीलों, राजनीतिक दलों के नेताओं और यहां…

    Read more

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    इतिहास और हालिया हटनाओं पर नजर डालें तो हम पाएंगे कि जब भी किसी आंदोलन और प्रदर्शन में अनशन किया गया, सरकारें झुकी हैं. बात चाहे आजादी के आंदोलन की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस