Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बकेला जलाशय परियोजना एवं सुतियापाट नहर विस्तारीकरण हेतु 121 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जताया आभार

पंडरिया विधानसभा के किसानों के हित और उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 121 करोड़ 92 लाख 66 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य हेतु 82 करोड़ 53 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है जिससे 2686.13 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति होगी एवं सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण हेतु 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से 2916 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कृषि एवं कृषक कल्याण हेतु पंडरिया विधानसभा को मिली इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, तत्कालीन जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को बधाई दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। सुतियापाट नहर विस्तारीकरण से 26 गांव में किसानों को 2916 हेक्टेयर से अधिक खरीफ क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं बकेला जलाशय परियोजना से 2686 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि में सिंचाई हेतु जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

आज यह विकास कार्य क्षेत्र के किसानों और जनता के विशेष सहयोग से हो रहें हैं। विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। शासकीय योजनाओं से लेकर जनकल्याण के कार्य कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्य हो रहें हैं। विगत डेढ़ वर्षों में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण हेतु 300 करोड़ से अधिक के कार्यों की स्वीकृति, सड़क, नाली, पुल-पुलिया, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया और दो वर्ष का बकाया धान बोनस एवं 3100 रु प्रति क्विंटल में धान खरीदी की, उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था, उन युवाओं के लिए निर्णय लिए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी, उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी और आज महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 की राशि उन्हें मिल रही है। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नए पंख दिए। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है, तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?