Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कुरूद-मगरलोड क्षेत्र का किया निरीक्षण

आदि कर्मयोगी अभियान, प्राकृतिक खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों की ली समीक्षा

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बुधवार को कुरूद एवं मगरलोड क्षेत्र का दौरा कर वहाँ चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, चिन्हित स्थलों और विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मगरलोड स्थित पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भवन का अवलोकन किया और निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया।

इसके उपरांत उन्होंने जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में विकासखंड अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सभी विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सबसे पहले “आदि कर्मयोगी अभियान” की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनरों से प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक प्रक्रिया भर नहीं है, बल्कि आदिवासी अंचलों में विकास की रोशनी पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। जब शासन की योजनाएँ पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुँचेंगी, तभी जमीनी स्तर पर बदलाव संभव होगा।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने वृक्षारोपण की स्थिति और उसके संरक्षण पर विशेष बल दिया। साथ ही नेचुरल फार्मिंग (Natural Farming) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि किसानों को किस हद तक रासायनिक खाद के उपयोग से दूर किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताकर और अधिक प्रेरित किया जाए। यह न केवल मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक होगा बल्कि किसानों की लागत भी कम करेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने सिंगपुर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए यहाँ शीघ्र ही 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति के आने वाली महिलाओं के लिए बेटिंग रूम की स्थापना की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की मॉक परीक्षा, गणवेश और पुस्तक वितरण की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालय में नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने दूध एकत्रीकरण केंद्रों की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पशुओं को समय पर रोग-निरोधक टीके लगाए जाएँ। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए इसकी सुरक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करें और जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल योजनाएँ क्रियान्वित करने तक सीमित न रहें, बल्कि जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को भी समझें।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अंत में कहा कि शासन की मंशा है कि विकास की हर योजना का लाभ आमजन तक पहुँचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी समन्वय और सहयोग की भावना से काम करें। बैठक में एसडीएम कुरूद श्री अभि सिंह कोसरे सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात