Ro no D15139/23

पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात

नाती पोतों को मिलेगा पक्के मकान का सुख -सुखमनिया बाई

रायपुर । दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की सुखमनिया बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान मिल गया है। सुखमनिया बाई बताती हैं कि मेरा जीवन कच्चे मकान में निकल गया, शासन की यह योजना मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आगे आने वाले समय में मेरे नाती- पोतों को पक्के मकान में रहने का सुख मिलेगा, यह सोचकर ही मुझे खुशी मिलती है।

सरगुजा जिले के जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने वाली सुखमनिया बाई को वर्ष 2024-25 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। उन्होंने शासन की मदद से मेहनत और लगन के साथ नया घर बनवाया। उन्होंने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारों, खपरैल की छत वाला घर हुआ करता था। आज वहां पक्की ईंटो की दीवार, सुंदर स्वच्छ फर्श, पक्के छत वाला मकान बनकर तैयार है। अब कीड़े-मकोड़े, सीलन, बारिश में टपकती छत से डर नहीं लगता।

सुखमनिया बाई कहतीं हैं कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम स्वयं का पक्का मकान बना पाएंगे, क्योंकि थोड़ी बहुत खेती बाड़ी से केवल घर खर्च चल पाता है। लेकिन आज शासन की इस योजना से पक्का घर भी बन गया और खुशी-खुशी जीवन बसर कर रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल