Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला का लोकार्पण

शहीद गणेश कुंजाम के नाम से जाना जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला

आवास एवं बांऊड्रीवॉल निर्माण के लिए 01 करोड़ 05 लाख रूपए की घोषणा

रायपुर । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूटोला में 57 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया है। यह स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला सहित आसपास के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र के ग्रामों- कुर्रूटोला, डेढ़कोहका, गिधाली, रतेडीह, तिरकादंड, कहाड़गोंदी, आंवरी, मुड़खुसरा, ऊंकारी, चुचरूंगपुर, चपेली, साल्हेटोला इत्यादि 12 ग्रामों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में आकर अत्यंत खुशी होती है, यहां की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बस्तर में मलेरिया से होने वाली मौतें आम थीं, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इस वर्ष मलेरिया से कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। श्री जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 57 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स प्रारंभ की जा रही हैं, जो दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी, कांकेर जिला को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहां बाइक एम्बुलेंस की सुविधा पूर्व की भांति फिर से उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान गलवान घाटी में देश के लिए शहीद हुए ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेश कुंजाम के माता-पिता को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला को शहीद गणेश कुंजाम के नाम से समर्पित करने की घोषणा की।

साथ ही डॉक्टर और नर्सों के आवास हेतु 84 लाख रुपये की लागत से जी-टाईप क्वार्टर तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. शंखवार ने बताया कि केंद्र में चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ आर.एम.ए., स्टाफ नर्स तथा लैब तकनीशियन की पदस्थापना की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चारामा विकासखण्ड के लगभग 98 प्रतिशत ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया तथा प्रयोगशाला, आपातकालीन वार्ड, पुरुष एवं महिला अंतः रोग वार्ड, प्रसव कक्ष और नेत्र परीक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात