Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र, उमड़ी दर्शकों की भीड़

रायपुर । नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 से 5 नवंबर 2025 तक भव्य रजत जयंती राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

राज्योत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और विद्यार्थी पहुंचकर पर्यटन मंडल के अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटन बोर्ड के अंतर्गत संचालित सुंदर रिसॉर्ट्स, होमस्टे और इको-जोन की जानकारी लेकर कई लोग वहीं पर बुकिंग भी कर रहे हैं।

विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गहनों, मंदिरों की कलात्मक झलकियों और लोककला पर आधारित प्रदर्शनी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

राज्योत्सव में आने वाले लोग जहां एक ओर राज्य के विकास का अनुभव कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की अनूठी प्रकृति और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर भी पा रहे हैं। पर्यटन विभाग की इस रोचक प्रस्तुति ने न सिर्फ आगंतुकों को आकर्षित किया है, बल्कि राज्य की पर्यटन संभावनाओं को भी उजागर किया है।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?