Ro no D15139/23

मंत्री केदार कश्यप ने किया अमलीगुड़ा एनीकेट कम कॉजवे जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन

*2 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक राशि से होगा अमलीगुड़ा एनीकेट कम कॉजवे का जीर्णोद्धार कार्य*

रायपुर, 03 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी नीतियों और विकास को हर कोने तक पहुँचाने की प्राथमिकता के तहत आज बस्तर जिले के बाकेल में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत अमलीगुड़ा के निवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 2 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से अमलीगुड़ा एनीकट-कम-कॉजवे के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना और सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि यह एनीकट-कम-कॉजवे का जीर्णोद्धार कार्य न केवल जल प्रबंधन में सुधार करेगा, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूत बनाएगा, जिससे अमलीगुड़ा और आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, ग्राम पंचायत अमलीगुड़ा के सरपंच श्री दयमन बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल