Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ इन 25 वर्षों में विकास के विभिन्न ऊंचाइयों को छुआ है: मंत्री नेताम

*बलरामपुर जिले में आयाजित राज्योत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री नेताम*

*उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य परंपरा का हुआ अनूठा प्रदर्शन*

रायपुर, 03 नवम्बर 2025/बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आदिम जाति विकास और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने मंत्री श्री नेताम सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मंत्री श्री नेताम ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य और बलरामपुर जिला उपलब्धियों को छूएगा। साथ ही विकास की गई गाथाएं लिखेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ गठन के विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला 2012 में बना तब जिले में सिंगल सड़कें हुआ करता थी, लेकिन आज हमने सड़कों का जाल बिछाया है। हमारा जिला नक्सलवाद से जूझ रहा था, परन्तु आज स्थिति बदल गई है, अब हमारा जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हमने नई ऊंचाईयों को छुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आज विद्यालयों की संख्या बढ़ी है, सिंचाई का रकबा बढ़ा है, नल जल योजना के माध्यम से घरों में स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर सीधे उनके खाते में ही पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से तकनीकी ज्ञान एवं उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राज्य निर्माण के समय हमारे जिले में तहसीलों की संख्या कम थी, परन्तु आज हमारे जिले में तहसीलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। साथ ही 06 अनुभाग भी बनाये गये हैं, जिससे लोगों को सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्गों जैसे बुजुर्गों, महिलाओं एवं आमजनों के लिए नीतिगत योजनाएं चला रही है। जिनका लाभ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। मंत्री श्री नेताम ने बताया कि 01 नवम्बर को राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हुआ था। उन्होंने इस दौरान नये विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया।

*मंत्री श्री नेताम ने स्टॉलों का किया अवलोकन*

कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्रियां प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के 06 दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, व्हील चेयर, ब्लाइंड स्टीक एवं स्टीक प्रदान किया गया। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल मिलने पर रामानुजगंज के जितेन्द्र पासवान ने मंत्री श्री नेताम एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। इसी प्रकार दृष्टिबाधित बुन्दे सिंह ने भी ब्लाईंड स्टीक मिलने पर मंत्री श्री नेताम को धन्यवाद दिया।

*हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरण*

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कुल 55 हितग्राहियों को हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मिनी माता महतारी जतन योजना अंतर्गत 02 हितग्राहयों को 20-20 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी षिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को 40 एवं 38 हजार रुपये का चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना अंतर्गत 01 हितग्राही को 01 लाख रुपये का चेक, 05 हितग्राहियों को श्रम कार्ड का वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत 05 हितग्राहियों को 02-02 लाख रुपये का ऋण, सक्षम योजना अंतर्गत 01 हितग्राही को 01 लाख रुपये का ऋण, 07 हितग्राहियों को मत्स्य जाल, 03 हितग्राहियों को आईस बाक्स, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी।

*प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे शामिल*

जिले में जनजातीय परंपराओं और लोक संस्कृति की महक से सराबोर उत्तर क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। महोत्सव में जिले के सभी विकासखंड से आए 12 नृत्य दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और लोक वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक लोक नृत्य करते हुए आदिवासी जीवन की संस्कृति, परंपरा और उत्सव भावना का मनमोहक प्रदर्शन किया। मंत्री श्री नेताम कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त कुसमी के प्रतिभागी करचा के नर्तक दलों को 50 हजार की राशि का चेक प्रदान किया। दूसरे स्थान प्राप्त विजेता कुसमी के धन्जी के नृतक दलों को 25 हजार एवं तृतीय विजेता राजपुर के डकवा के दलों को 15 हजार की राशि का चेक वितरण किया। साथ ही बाकी 9 दलों को 10-10 हजार का सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय नृत्य महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाष दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम