Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025 ः शास्त्रीय नृत्य और बैंड की धुनों ने ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने लगे

मलखंभ में छात्रों ने अपने सधे हुए शरीर सौष्ठव और लचीलेपन से दर्शकों को किया आश्चर्यचकित

जशपुरनगर 04 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2025 के तहत 3 नवंबर को रणजीता स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल थे। इस अवसर पर  कलाकारों और विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जहां मनीषा भगत द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम और सरस्वती कला केंद्र की छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति कत्थक जैसे शास्त्रीय नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं स्वप्निल बैंड और संदीप शर्मा बैंड की मधुर धुनों ने ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज और झूमते दर्शकों से भर गया।
कार्यक्रम में भारत की पारंपरिक खेल विधा मलखंभ का शानदार प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वनवासी कल्याण आश्रम के विद्यार्थियों ने अपने सधे हुए शरीर सौष्ठव और लचीलेपन से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। विद्यालय के 26 छात्रों ने  दशरंग, फ्रंटकैच, बगली, तेड़ी, चतुराआसान, एकपाद शिरासन, बैटीकेच, पश्चिमात्सन, हाथ का फारा, पैर का फारा और पिरामिड जैसी कठिन विधाओं का प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, श्री कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, डीएफओ श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, श्री सुनील गुप्ता, श्री उपेंद्र यादव, श्रीमती शारदा प्रधान सहित जनप्रतिनिधि और  बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम