Ro no D15139/23

वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर टाऊन हाल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर । वन्दे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (टाउन हाल) में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि देश की आजादी का शस्त्र और देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की रचना का 150 वीं वर्षगांठ के लिए देश-प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. श्री बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा 7 नवम्बर 1875 में रचना की गई थी, जिसका प्रकाशन आनंदमठ में हुआ था। रचना की प्रारम्भिक पंक्तियों को राष्ट्रीय गीत के रूप अपनाया गया। उन्होंने इसके इतिहास के सम्बद्ध में उल्लेख करते हुए कहा कि वन्दे मातरम् की 150 वीं वर्ष के लिए 7 नवम्बर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में वन्दे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गए। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सेजस और सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा वन्दे मातरम् गीत का गायन किया गया। साथ ही जनप्रतिधियों और स्कूली बच्चों के द्वारा टाउन हॉल से सिटी ग्राउंड तक रैली भी निकली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम के सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, पूर्व विधायक श्री बैदूराम कश्यप, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, एमआईसी के सदस्य, पार्षदगण, गणमान्य जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, स्कूली छात्र-छात्रों उपस्थित रहे। इसके अलावा कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत-जनपद कार्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में वन्दे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम और राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।

  • Related Posts

    गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

      समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को देगी रिपोर्ट रायपुर. 3 अक्टूबर 2026. लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं…

    Read more

    वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

      गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण का लक्ष्य रायपुर, 02 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी