Ro no D15139/23

वंदे मातरम के 150 वर्ष कमिश्नर कार्यालय में किया गया वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन

जगदलपुर । भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार 07 नवंबर को कार्यालय कमिश्नर बस्तर संभाग में प्रातः 11 बजे वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही इस दौरान देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उदघाटन किए जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को वर्चुअल तौर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने तन्मयता के साथ देखा। इस मौके पर कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह सहित डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त और कमिश्नर कार्यालय समेत कोष-लेखा एवं पेंशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर कलेक्टोरेट सहित जिला पंचायत और अन्य सभी शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
उल्लेखनीय है कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आगामी एक वर्ष तक आयोजित किया जाएगा। जो 7 नवंबर 2025 को शुरू होगा और चार चरणों में आयोजित होते हुए 07 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत, प्रमुख गायकों द्वारा राष्ट्रगीत पर आधारित विशेष संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, और शैक्षणिक संस्थानों में नेशनल कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट-गाइड जैसे संगठनों की सहभागिता से वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और गीत गायन जैसी विशिष्ट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी