Ro no D15139/23

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले में निकलेगी यूनिटी मार्च (पदयात्रा)

धमतरी, 07 नवम्बर 2025/ – लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश के साथ “यूनिटी मार्च (पदयात्रा)” का आयोजन 08 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

पदयात्रा का शुभारंभ बाजार चौक, आमदी में आयोजित सभा के साथ होगा। इसके पश्चात् यात्रा ग्राम पोटियाडीह की ओर प्रस्थान करेगी, जहां स्वागत सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद यात्रा ग्राम मुजगहन अटल चौक पहुंचेगी, जहां पर भी सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मार्ग में स्थित विभिन्न चौक-चौराहों में लगे महापुरुषों — स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज, लाल बहादुर शास्त्री — की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन गांधी मैदान में किया जाएगा।

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा, जिससे एकता का यह संदेश जन-जन तक पहुंचे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्वक शामिल होकर सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।

  • Related Posts

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट

    नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए कर रहे जागरूक   धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के…

    Read more

    बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’ एक ही परिसर में प्रारंभिक बाल देखभाल, आंगनबाड़ी और विद्यालय की सुविधा से कुपोषण दूर करने तथा शाला त्याग की प्रवृत्ति रोकने की पहल

      धमतरी जिले में 130 लइका घर संचालित, इस वर्ष 40 नए केंद्र शुरू करने की योजना धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?